सीवान, अप्रैल 9 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में जसौली गांव निवासी बंटी कुमार उर्फ धीरज को आर्म्स एक्ट के मामले में तथा शाहतकिया के शहजाद अली को जानलेवा हमले के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ पूर्व से ही मामले दर्ज थे और उनकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.