समस्तीपुर, मई 15 -- पूसा। वैनी थाना पुलिस ने कुबौलीराम से बीते दो दिन पूर्व पाईप गन बरामदगी मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गांव के महेन्द्र दास का पुत्र विकास कुमार है। आरोपित नाबालिग है। उसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए जुबेनाईल कोर्ट भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुबौलीराम पंचायत के वार्ड 8 में सोमवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से पाईप गन छीन कर पुलिस को सौंप दिया था। इस मामले में जख्मी सुजीत कुमार के बयान पर केस दर्ज की गई थी। जिसमें आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमला का आरोप लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...