आर्म्स एक्ट व खदान में आगजनी मामले में एक गिरफ्तार
साहिबगंज, जुलाई 1 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में स्थित सीटीएस खदान में आगजनी कर पोकलेन व हाइवा जलाने के पुराने मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त जानकारी मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने दी है।उनके नेतृत्व में पुलिस ने फागु साव को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फागु साव के विरुद्ध मिर्जाचौकी थाना में आर्म्स एक्ट एवं खदान में आगजनी से जुड़े मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे जांच जारी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.