आर्म्स एक्ट व एससी -एसटी एक्ट का आरोपी धराया
गया, मई 12 -- कोंच थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपी सुजीत यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खैरा गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को आमरा गांव में मछली मारने को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में मुकेश पासवान समेत ग्रामीणों ने संयुक्त आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुजीत यादव सहित चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद सोमवार रात छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया यह भी पढ़ें- दो पक्षों में होली से था तनाव, एसआईटी करेगी जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.