रांची, मार्च 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी पुलिस ने सोमवार को आर्म्स एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक सिक्सर और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्रवण सिंह (डोला), सुका उरांव (कुल्ली) और चारो उरांव (खंभा गांव) शामिल हैं। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने पहले आशिष उरांव को एक हथियार, एक गोली और पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। वह लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है और पुलिस को उसकी तलाश थी। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ में आशिष उरांव ने डोला गांव निवासी श्रवण सिंह और खंभा गांव के चारो उरांव से हथियार खरीदने की बात कबूल की। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर श्रवण सिंह, चारो उरांव और सुका उरांव को धर दबोचा। पेमारी में थाना प्रभारी मनीष कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.