आर्म्स एक्ट मामले में अदालत ने दिया कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की रिहाई का आदेश, लेकिन फंस गया एक पेंच
नई दिल्ली, जून 16 -- दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को बड़ी राहत देते हुए उसे रिहा करने का आदेश दे दिया। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान जठेड़ी के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिला, जिसके बाद अदालत ने उसे राहत देते हुए रिहा करने का आदेश दे दिया। हालांकि, जठेड़ी जेल से बाहर तो अब भी नहीं आ पाएगा, क्योंकि वह फिलहाल अन्य कई मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद है, ऐसे में अभी उसका जेल से बाहर आना मुमकिन नहीं है। इस मामले में ड्यूटी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (ड्यूटी JMFC) अंजलि सिंह ने आज अपना फैसला सुनाया और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में जठेड़ी की रिहाई का आदेश दे दिया। इससे पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.