हाजीपुर, अगस्त 17 -- जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिला के ग्यासपुर गांव से आर्म्स एक्ट मामले के एक फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि पटना जिला के ग्यासपुर गांव से आर्म्स एक्ट मामले के फरार आरोपी राजा राम राय, पिता फगुनदेव राय राघोपुर पूर्वी पंचायत निवासी को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि 31 जुलाई 2026 को राघोपुर पूर्वी पंचायत में रास्ते के पिलर उखाड़ने को विवाद को लेकर राजाराम राय ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हरिवंश राय को गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की अंजाम देकर आरोपी अपने समर्थकों के साथ फरार हो गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया। -रमेश भगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...