बलरामपुर, मई 12 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार को अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महराजगंज तराई की पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित नानबाबू व प्रेम नरायन पुत्रगण चंद्रिका वर्मा निवासी भगवानपुर को उनके घर से शाम करीब चार बजे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक गोरख यादव, राम मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रामतेरस यादव व नीरज कुमार की टीम ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय क...