छपरा, अप्रैल 17 -- छपरा ,हमारे संवाददाता l जिले में सक्रिय पुलिसिंग के तहत नयागांव थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले में फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर नयागांव थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त जटाहा नट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त जटाहा नट जिले के बनियापुर थाने के सिहोरिया गांव का निवासी है। वह नयागांव थाना कांड संख्या 32/16 में नामजद था, जिसमें विभिनन धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- नौ वर्षों से फरार मादक पदार्थ का आरोपित गिरफ्तार पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई ज...