आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त को परासी पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 26 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलदेव सिंह, , ग्राम नारायण बीघा, थाना परासी, जिला अरवल के रूप में हुई है। वह परासी थाना कांड संख्या-01/24 (आर्म्स एक्ट) का नामजद अभियुक्त था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलदेव सिंह का गांव के ही रामबालक राजवंशी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान गुस्से में आकर कमलदेव सिंह ने रामबालक राजवंशी पर पिस्टल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि पिस्टल का ट्रिगर दबाया गया, लेकिन गोली नहीं चली, जिससे रामबालक राजवंशी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद रामबालक राजवंशी ने परासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा मामले का अनुसंधान किए जाने के बाद अभियुक्त की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.