आरा, मई 15 -- आरा। आर्म्स एक्ट मामले के एक आरोपित ने सरेंडर कर दिया। पुलिस की दबिश के कारण शुक्रवार को उसने आरा कोर्ट सरेंडर कर दिया। अभियुक्त नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला निवासी अजय सिंह का पुत्र दीपू कुमार है। पुलिस के अनुसार पिछले साल 19 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर दीपू कुमार के खटाल में छापेमारी कर देसी कट्टा बरामद किया गया था। हालांकि तब दीपू कुमार भागने में सफल रहा था। उस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। उसी समय से वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार आरा। नवादा थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में पांच वर्ष से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्ता...