बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बलिया, एक संवाददाता। बेगूसराय पुलिस द्वारा कुख्यात अपराधकर्मियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बलिया थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात नगर परिषद क्षेत्र के मनारी गाछी मुहल्ले में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि थाना कांड संख्या 41/26 में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त नगर परिषद क्षेत्र के लखमिनियां मनारी गाछी मुहल्ला निवासी जयकिशुन खलीफा के पुत्र हुसैन खलीफा को गिरफ्तार किया गया है। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में चार आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.