आर्म्स एक्ट के अभियुक्त पर दस हजार का इनाम
मोतिहारी, मई 16 -- सिकरहना। ढाका थाना क्षेत्र के बरेवा गांव में खुर्शीद आलम के घर पर बुधवार को ढाका पुलिस व पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बरामद अवैध हथियार मामले के फरार अभियुक्तों पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने दस दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में दर्ज एफआईआर के फरार अभियुक्त खुर्शीद आलम, उनके पुत्र मो. आरिफ व एक अन्य नेक मोहम्मद की गिरफ्तारी को लेकर दस दस हजार का इनाम रखा गया है। मो. खुर्शीद के घर से छापेमारी में अवैध रूप से रखे दो अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल, एक देसी बंदूक, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस व तीन हजार नेपाली रुपये बरामद हुआ था। छापेमारी के दौरान खुर्शीद आलम की पत्नी व पतोहू भी पकड़ी गयी थी, जिसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.