हाजीपुर, फरवरी 21 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। बरांटी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाना कांड संख्या 494 /24 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त कंतलाल पासवान पिता बिंदेश्वर पासवान निवासी गांव रहीमापुर थाना बिदुपुर को बरांटी थाने द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त का कई आपराधिक इतिहास रहा है। उसपर विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। नगर थाना में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा बिदुपुर थाना, गंगाब्रिज थाना, बरांटी थाना में भी उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.