मोतिहारी, मार्च 6 -- तेतरिया,निसं। राजेपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी ठोठरा गांव के सुरेन्द्र राम को शुक्रवार को अहले सुबह घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने दी। गिरफ्तार आरोपी पंजाब से होली पर्व में घर आया था। आर्म्स एक्ट के मामले में युवक आरोपी था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...