छपरा, अप्रैल 25 -- तरैया। स्थानीय थाना पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स एक्ट मामले के फरार आरोपी सुजीत कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कई महीनों से फरार था और टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भूमि विवाद में पांच लोग घायल तरैया। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रीना देवी, नेहा कुमारी, नारायणपुर की मालती देवी, कमलेश यादव और पचभिंडा की लक्ष्मी देवी शामिल हैं। सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- दो उपस्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद के मरीज मिले पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेफरल अस्पताल में प्रशिक्षण और स्वास्थ्य आईडी निर्माण तरैया । रेफरल अस्पताल म...