आर्म्स एक्ट का फरार आरोपित गिरफ्तार
आरा, मई 18 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाने की पुलिस ने बरूहीं गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित बरूहीं गांव निवासी योगेश्वर राय का पुत्र बिट्टू राय है। जानकारी के अनुसार आरोपित के खिलाफ वर्ष 2022 में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में वारंट जारी किया गया था। सूत्रों के अनुसार स्थानीय थाने में आरोपित के खिलाफ अन्य कई मामले भी दर्ज हैं, हालांकि उन मामलों में वह जमानत पर है। अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.