आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया
दरभंगा, जून 4 -- केवटी। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ननौरा गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार केवटी थाना में दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना एवं नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान मंगलवार को थाना के सामने मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में एक पल्सर बाइक सवार को रोका गया। जांच के दौरान उसकी पहचान उक्त मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त नीतीश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का आरोपी धराया कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में उपस्थापन में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.