मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर आठ माह से फरार चल रहे शराब धंधेबाज व आर्म्सएक्ट के आरोपित राजू राय को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि राजू राय पर अवैध हथियार रखने और देसी चुलाई शराब खरीद-बिक्री करने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...