रामगढ़, जुलाई 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त सद्दाम राय उर्फ सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संदर्भ में भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बोतल मोड़ निवासी सद्दाम कांड संख्या 148/25, दिनांक 13.06.2025 का अप्राथमिक अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। इधर ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आनंदपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चस्पा किया न्यायालय का इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...