आर्म्स एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 8 -- तेतरिया। मधुबन थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर आर्म्स एक्ट,यूएपी, विस्फोटक पदार्थ के फरार अभियुक्त मुजफ्फरपुर जिला के पारु थाना क्षेत्र के शाहमहमद डुमरी निवासी अमर प्रताप सिंह को पारु थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया गया। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमर प्रताप सिंह के खिलाफ मधुबन थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जबकि पारु थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट के 6 मामले का वछित अभियुक्त हैं। छापेमारी में मधुबन थाना के पुअनि आशुतोष कुमार,पारु व मधुबन थाना के सशस्त्र बलों के जवानों शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.