जहानाबाद, जून 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में मंगलवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने छह लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक हत्या का प्रयास और एक आर्म्स एक्ट मामले के आरोपित हैं। चार लोगों की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। खबर के अनुसार हुलासगंज थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास के आरोपित विकू शर्मा को गिरफ्तार किया। वे पटना के धनरूआ थाना के चनाकी गांव के रहने वाले हैं। ओकरी थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में लछन विगहा के कांग्रेस चौधरी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास के आरोपित समेत छह गिरफ्तार, जावा नष्ट शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर तकरीबन 120 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया...