काशीपुर, जून 13 -- काशीपुर। आर्मी स्कूल हेमपुर के तीन पूर्व छात्र आर्मी में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि स्कूल के शिक्षकों में हर्ष है। राष्ट्रीय सैन्य अकादमी देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के तीन पूर्व छात्र ने एक साथ भारतीय सेना में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में कमीशन प्राप्त किया है। विद्यालय के पूर्व छात्र अभिनव जोशी की नियुक्ति 25 इन्फेंट्री डिवीजन सिग्नल रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है। अभिनव की मां आर्मी स्कूल में जीव विज्ञान की प्रवक्ता हैं। दूसरे छात्र गजेंद्र सिंह की नियुक्ति लेफ्टिनेंट के पद पर ही 326 एफडी रेजिमेंट में हुई है, जबकि पूर्व छात्र शुभम बलौदी की नियुक्ति लेफ्टिनेंट के पद पर 332 मीडियम आर्टिलरी, गंगटोक में हुई है। यह भी पढ़ें- महिला कैडेटो...