कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल 7-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में आर्मी स्कूल, डीपीएस बर्रा और पूर्णचंद्र स्कूल की टीमों ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया। हॉकी मैदान में खेले गए लीग कम नॉकआउट आधार पर मुकाबलों में पहले मैच में पूर्णचंद्र बी टीम ने कैंट बोर्ड हाईस्कूल को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में पूर्णचंद्र-ए और आर्मी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें पूर्णचंद्र बी टीम ने आर्मी स्कूल को 3-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में डीपीएस बर्रा ने कैंट बोर्ड हाईस्कूल को 1-0 से पराजित किया। चौथे मैच में आर्मी स्कूल-ए टीम ने डीपीएस-बी को 1-0 से हराया। जबकि, पांचवें मैच में आर्मी स्कूल ने कैंट बोर्ड हाईस्कूल को 1-0 से शिकस्त दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.