अल्मोड़ा, मई 1 -- रानीखेत। यहां आर्मी पब्लिक स्कूल में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी रेजिंग डे उल्लास के साथ मनाया गया। क्रॉस कंट्री रेस को प्राचार्य कमलेश जोशी ने हरी झंडी दिखाई। वरिष्ठ बालिका वर्ग में तनुजा, भावना रौतेला तथा संजना, वरिष्ठ बालक वर्ग में नैतिक अलमिया, अमन राणा तथा मोहित ने बाजी मारी। विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। प्राथमिक विभाग के छात्रों के लिए लेमन रेस, रस्साकशी, स्प्रिंग बॉल आदि प्रतियोगिताएं हुई।कैंट स्कूल के बच्चों ने भी गतिविधियों में भागीदारी की। विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिक्षक हेम चंद्र पंत, बृजेश जोशी, किरण जोशी, कमल पांडे, आशा बिष्ट, गीता लूंठी, रचना सिंह, दीप्ति भंडारी, वैष्णवी, भावना पांडे, भावना बिष्ट, सोनाली, शांति पंत, मेघा कुमारी, मोनिका बिष्ट, कैलाश चंद्र, रश्मि तिवारी, दिने...