शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- नगर के पुवायां रोड पर रहने वाले 80 वर्षीय छोटेलाल वर्मा भारतीय सेना में आर्मी मेडिकल कोर के पद पर भर्ती हुए थे। करीब 40 साल पहले छोटे लाल वर्मा सेना में सेवा करने के बाद रिटायर्ड हो गए थे और अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग जब उन्हें ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनका निधन हो गया। रिटायर्ड सैनिक छोटेलाल वर्मा के निधन की खबर परिजनों ने भारतीय सेवा के शाहजहांपुर स्थित कार्यालय पर सूचना दी। इसके बाद सोमवार दोपहर को शाहजहांपुर छावनी से गोरखा राइफल्स की पांच सदस्य एक टुकड़ी भारतीय सेवा के वहां से छोटेलाल वर्मा के आवास पर पहुंची। जहां सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर तिरंगा ओढ़ाकर उनकी अर्थी को सम्मान कंधा देकर शमशान घाट पहुंचाया। जहां सेना के जवानों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.