कटिहार, मार्च 6 -- मनिहारी नि स आर्मी की तैयारी को लेकर रेलवे मैदान में दौड़ लगाने के दौरान एक युवक मूर्छित होकर गिरा तथा उनकी मौत हो गई। मृतक बघार पंचायत के मेदनीपुर गांव के भागीरथ सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह थे। सोनू हर दिन की तरह गुरूवार को भी आर्मी बहाली के लिए दौड़ लगाने रेलवे मैदान गया था। दौड़ने के दौरान वह मैदान में ही मूर्छित होकर गिर गया। मैदान में दौड़ लगा रहे युवकों तथा सामाज सेवी करण मानस की मदद से सोनू को रेलवे मैदान से उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार सोनू का ब्रेन हेमरेज हो गया था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भागे भागे अस्पताल पहुंच कर चित्कार लगाने लगा। परिजनो के चित्कार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। मृतक ...