आर्मी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
रांची, अगस्त 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली की मेजबानी में दो दिवसीय ईस्टर्न कमांड इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल वॉलीबॉल (बालक) प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन ब्रिगेडियर मनोज झा, कमांडर, 61 इन्फैंट्री ब्रिगेड ने किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एपीएस बशिष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एपीएस दीनजान को सीधे 2-0 से पराजित किया। एपीएस बशिष्ठा ने दोनों सेटों में 25-10 और 25-10 से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। दूसरे सेमीफाइनल में एपीएस बेंगडुबी ने एपीएस बागराकोट को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। एपीएस बेंगडुबी ने दोनों सेट क्रमशः 25-3 और 25-11 से जीतकर फाइनल में एपीएस बशिष्ठा के साथ मुकाबला तय किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.