रामगढ़, मार्च 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ कैंट के छात्र बालकृष्ण पराशर (कक्षा 9वीं) ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा आयोजित "इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर)" पुरस्कार मानक योजना में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय से पंजीकृत पांच छात्रों के विचारों में से बालकृष्ण पराशर को उनके नवाचारी और महत्वपूर्ण वैज्ञानिक विचार के लिए इंस्पायर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है, जो उनके अनुसंधान और वैज्ञानिक सोच के प्रति समर्पण को दर्शाती है। बालकृष्ण पराशर के अभिनव मॉडल का शीर्षक "थर्मासिट - स्कूटर सीट के लिए एक कूलिंग सिस्टम" है। यह तकनीक गर्मी के मौसम में स्कूटर की सीट को ठंडा रखन...