रामगढ़, फरवरी 26 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट की प्रतिभाशाली छात्रा अरोमा कुमारी सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से अनुमोदित फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में अरोमा कुमारी सिन्हा (कक्षा-8) ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसमें विद्यालय से कुल 119 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अरोमा कुमारी सिन्हा ने द्वितीय चरण उत्तीर्ण कर तृतीय चरण के लिए चयनित होते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया और चौथा स्थान प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित सी.डी. देशमुख ऑडिटोरियम, इंडिया इंटरनेशनल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.