मेरठ, मई 8 -- आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। कक्षा 11 व 12 के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम का शैक्षिक भ्रमण कर समेकित कृषि प्रणाली, मृदा परीक्षण, वर्षा जल संचयन और टिकाऊ खेती की जानकारी प्राप्त की। वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया। वहीं, सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 250 अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, परीक्षा पद्धति, कौशल आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के वास्त...