आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज न्यू कैंट बना ओवरऑल विजेता
आगरा, अक्टूबर 7 -- आर्मी पब्लिक स्कूल में 6-7 अक्तूबर को केन्द्रीय कमान अंतर क्लस्टर अंडर-14 व 19 बालक-बालिका शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ, आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज न्यू कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या डॉ. रूपाली गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कड़े मुकाबलों के बीच आर्मी पब्लिक स्कूल प्रयागराज न्यू कैंट प्रतियोगिता का ओवरऑल चैम्पियन बना। आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ द्वितीय, आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा तृतीय रहा। व्यक्तिगत चैम्पियनशिप अंडर-14 बालक वर्ग में प्रयागराज के उत्कर्ष राय प्रथम, बालिका वर्ग में लखनऊ की आराध्या सिंह प्रथम, अंडर-19 बालक वर्ग में प्रयागराज के अयान शांडिल्य प्रथम, बालिका वर्ग में प्रयागराज की आर्या राय प्रथम रहीं। विजेता व उपविजेता टीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.