काशीपुर, जुलाई 21 -- काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर से इसी वर्ष उत्तीर्ण छात्र समित प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। समित अब प्रशिक्षण के लिए खड़कवासला पुणे जाएंगे। जसपुर निवासी समित के पिता रवि मणि कृषक हैं। समित के बड़े भाई अनिकेत प्रताप सिंह भी आर्मी स्कूल के छात्र रहे हैं और वह भी एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हैं। समित प्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मालिनी शर्मा ने समित को बधाई दी है। विद्यालय के चेयरमैन तथा आर्मी स्टेशन के कमांडेंट ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने भी समित प्रताप सिंह को को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...