आर्मी पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा का भारतीय वायुसेना में चयन
रुद्रपुर, जुलाई 8 -- काशीपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल, हेमपुर के वर्ष 2021 बैच की पूर्व छात्रा आकांक्षा जोशी का भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। आकांक्षा ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 4 प्राप्त कर एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में प्रवेश लिया है तथा विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकांक्षा जोशी का भारतीय वायुसेना की एरोनॉटिकल इंजीनियर (मैकेनिकल) शाखा में चयन हुआ है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा। रामनगर निवासी आकांक्षा जोशी ने पंतनगर से बी.टेक. की शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता संतोष कुमार जोशी बीमा कर्मी हैं, जबकि उनकी माता शिक्षिका हैं। आकांक्षा की इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।विद्यालय के चेयरमेन ब्रिगेडियर सुखबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.