अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में स्व नरेश तलरेजा मेमोरियल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप रानीखेत आर्मी के नाम रही। दूसरे स्थान पर फिटिस्तान अकादमी नोएडा और तीसरा स्थान इंडियन डोजांग दिल्ली की टीम रही। प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, एसएससीबी के खिलाड़ी थे। यहां लेफ्टिनेंट कर्नल गुरप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, हिमांशु उपाध्याय, प्रभात मेहरा, उमेश बेदी, बृजेश जोशी, सचिन शाह, दीपक नेगी, देवांशु गंगोला, आशुतोष शाह, कैप्टन उमा आदि थे। यह भी पढ़ें- आर्मी रानीखेत ने जीती स्व तलरेजा ताइक्वाडो प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...