झांसी, मार्च 9 -- झांसी (बबीना), संवाददाता। झांसी में भीषण हादसा हुआ। सोमवार तड़के ललितपुर एनएच पर खैलार के पास बबीना फील्ड फायरिंग रेंज से अभ्यास बाद अलवर (राजस्थान) टुकड़ी को लेकर जा रहे सेना के ट्रक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में सेना के जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफीसर) की मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक समेत कुछ लोगों को चोटें आई हैं।गाजीपुर निवासी हरकेश यादव सेना में जेसीओ के पद पर थे। उनकी तैनाती अलवर (राजस्थान) में थी। पिछले दिनों वह अपनी यूनिट के साथ झांसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के लिए आए थे। सोमवार को वापस जाते समय जैसे ही सेना का ट्रक जवानों को लेकर खैलार के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप आर्मी के ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए। वहीं पाइप निकलकर सैन्य अफसर हरकेश यादव की गर्दन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.