हजारीबाग, सितम्बर 21 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अमन कुमार से मुलाकात कर कटकमसांडी के कंचनपुर निवासी सेना के जवान धनंजय कुमार (29) की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 11 सितंबर को जंगल में पेड़ से लटका जवान का शव मिला था। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका से इनकार किया है। संगठन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल, मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कराने की मांग की। आपराधिक संलिप्तता सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। मौके पर रामनंदन मिश्रा, भोलानाथ प्रसाद, मनोज गोप, शिव शंकर कुमार सहित मृतक के पिता र...