गिरडीह, जून 29 -- गावां। गावां प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के बढ़ई टोला निवासी अभिषेक कुमार पिता अनिल मिस्त्री का रविवार को अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। अभिषेक स्व नाथो बढ़ई का पोता है। स्वागत कार्यक्रम पटना चौक से शुरू हुआ। आर्मी जवान वाहन से भ्रमण करते नगवां-माल्डा पहुंचे, जहां समाजसेवी प्रमोद साव और उनके परिवार ने आर्मी जवान का फूल माला पहनाकर और माथे पर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति गीतों की गूंज रही। कार्यक्रम में आगे डीजे वाहन चल रहा था, जबकि पीछे दर्जनों बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर अभिषेक का उत्साहवर्धन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- अग्निवीर में चयनित धोनी पंडित का ग्रामीणों ने किया स्वागत पूरे मार्ग में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिषेक के पिता अनिल मिस्...