आर्मी चीफ ने पूर्व सैनिक अरविंद ओझा को किया सम्मानित, मिला वेटरन अचीवर्स अवार्ड
हजारीबाग, जून 20 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता भारतीय सेना के पूर्व सैनिक एवं पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा को सेना से सेवानिवृत्ति के बाद समाज और राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'वेटरन अचीवर्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्ववेदी के हाथों मिला है। उन्हें यह सम्मान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा शहीद परिवारों के कल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह नई दिल्ली में आयोजित रिटायरिंग ऑफिसर्स सेमिनार के दौरान भारतीय सेना प्रमुख की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
राज्य का गर्व देशभर से चयनित मात्र पांच पूर्व सैनिकों में झारखंड के अरविंद ओझा का चयन होना राज्य के लिए गौरव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.