नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारतीय सेना प्रमुख के साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय (लाउंज) की सजावट में एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिस पेंटिंग को लेकर पिछले कुछ समय से सैन्य दिग्गजों के बीच राय बंटी हुई थी और काफी विवाद हो रहा था, उसे अब वहां से हटा दिया गया है। यह वही जगह है, जहां सेना प्रमुख विदेशी मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करते हैं।कैसे सामने आई नई तस्वीर? डूरंड कप का 135वां संस्करण 25 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसकी मेजबानी ईस्टर्न कमांड कर रहा है। हाल ही में, सेना की ईस्टर्न कमांड ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ का एक वीडियो संदेश जारी किया। 30 जून को ही सेना प्रमुख का पदभार संभालने वाले जनरल सेठ इस वीडियो में अपने ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके पीछे लकड़ी के पैन...