मेरठ, अप्रैल 20 -- मेरठ सदर कैंट क्षेत्र स्थित ग्रास फॉर्म मंडी ग्राउंड के पास आर्मी क्वार्टर के नजदीक कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आग कूड़े में पड़ी ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैलने लगी। लोगों ने तुरंत पानी डालकर और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा दी गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियां जलीं यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से कुछ दूर पर लगी आग, मचा हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...