रांची, मार्च 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर शिव मंदिर के समीप रहने वाले आर्मी के जवान अमन कुमार की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पत्नी सोनी कुमारी ने धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उनके पति की हत्या कर शव फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया। पत्नी सोनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च की शाम चार बजे उनके पति समोसा खरीदने के लिए बाइक से निकले थे। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो फोन पर संपर्क किया तो अमन ने जल्द लौटने की बात कही। इसके बावजूद वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो फोन पर संपर्क किया मगर उन्होंने रिसिव नहीं किया। खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच पता चला कि उनके पति का शव धुर्वा एचएमटीपी साइकिल स्टैंड के शेड में फंदे से लटका मिला है। इसके बाद पूरा परिवार मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.