आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे तीन जांबाज, भव्य स्वागत किया
मेरठ, जून 28 -- पिठलोकर गांव के तीन युवाओं ने भारतीय सेना की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर गांव लौटकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पहली बार गांव पहुंचने पर तीनों जवानों जीशान, अदनान और अरमान का ग्रामीणों व ब्राइट एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। फूल-मालाएं पहनाकर और भारत माता के जयघोष के बीच तीनों जवानों का अभिनंदन किया गया। तीनों युवाओं की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे पूरे गांव के लिए प्रेरणादायक बताया। ब्राइट एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर इस्माइल ने तीनों जवानों को सम्मानित करते हुए कहा कि जीशान, अदनान और अरमान ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर भारतीय सेना में स्थान हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता से गांव के अन्य बच्चों को भी शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.