आर्मी का सीक्रेट एजेंट बनकर शिक्षिका से दोस्ती, दुष्कर्म
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। खुद को आर्मी का सीक्रेट एजेंट बताकर टैक्सी चालक ने कोतवाली थाना क्षेत्र की शिक्षिका से दोस्ती की। गुमराह कर पांच लाख रुपये ऐंठे और अयोध्या ले जाकर दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद भदोही निवासी आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को जेल भेजा गया। सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षका का पति से विवाद है और कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है।
आरोपी की पहचान चार-पांच साल पहले आरोपी भदोही के विशुनपुर रामपुर (ज्ञानपुर) निवासी शिवभूषण शुक्ला की सोशल मीडिया के जरिए शिक्षिका से पहचान हुई। चैटिंग के दौरान ही आरोपी ने नंबर लिया। इसके बाद अपने आपको सेना में सीक्रेट एजेंट बताया। साथ ही बताया कि उसका असली नाम रोहित राणा है। शिक्षिका से कहा कि यह नाम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.