लखनऊ, मार्च 9 -- पुराने लखनऊ में आर्मर्ड केबल लगाकर स्मार्ट मीटर स्थापित करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने सोमवार को लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि राजाजीपुरम, अपट्रॉन सहित कई स्थानों पर कर्मचारी पुराने मीटरों को बदलते समय बिना आर्मर्ड केबल के बगैर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मुख्य अभियंता से इसकी जांच की मांग की कि कर्मचारी पुरानी केबल पर ही मीटर क्यों लगा रहे हैं। इसके अलावा नए कनेक्शन के आवेदन के बाद कर्मचारियों द्वारा अलग से हार्ड कॉपी मांगना नियम विरुद्ध है। इस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल ऑटो-जेनरेट नहीं हो रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता पर दुरुस्त करने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.