औरंगाबाद, जून 22 -- अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर के समीप लगने वाले पारंपरिक आर्द्रा मेले का उद्घाटन सोमवार की शाम दो अलग-अलग मंचों से किए जाने के कारण चर्चा का विषय बना रहा। एक ओर मंदिर न्यास समिति ने मंदिर परिसर में उद्घाटन समारोह आयोजित किया, वहीं दूसरी ओर नवगठित मेला आयोजन समिति ने मेला परिसर में अलग कार्यक्रम कर मेले का शुभारंभ कराया।

उद्घाटन समारोह की असमंजस स्थिति दोनों कार्यक्रम लगभग एक ही समय पर होने से कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम लोग असमंजस की स्थिति में दिखे। मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य अतुल पांडेय, न्यास समिति सदस्य सिद्धेश्वर विद्यार्थी, शिवशंकर पांडेय, मिथिलेश मेहता, भरत मिश्र, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, जदयू नेता रामाकांत सिंह, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह सहित अन...