आर्द्रा नक्षत्र हुआ शुरू , जिले के किसानों को बारिश का इंतजार
गोपालगंज, जून 23 -- गोपालगंज। धान की खेती के लिए अनुकूल माने जाने वाले आर्द्रा नक्षत्र की शुरुआत हो चुकी है,लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत तैयार हैं, बिचड़ा भी धीरे-धीरे तैयार हो रहा है, लेकिन आसमान से पानी नहीं बरसने के कारण किसान रोपनी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। जिले में इस वर्ष 89200 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग के अनुसार अब तक करीब 25 प्रतिशत किसानों का बिचड़ा तैयार हो चुका है। सामान्य परिस्थितियों में आर्द्रा नक्षत्र लगते ही किसान रोपनी शुरू कर देते हैं, लेकिन इस बार बारिश की कमी ने खेती की रफ्तार रोक दी है। यह भी पढ़ें- Bihar weather: मुजफ्फरपुर से आगे बढ़ा मानसून, दरभंगा-वैशाली समेत 11 जिलों में आंधी का अलर्ट; मौसम का हालबारिश की कमी गोपालगंज में सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.