वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी। काशी में ऐसे कई शिवलिंग हैं जिनका खास नक्षत्र अथवा तिथि पर दर्शन पूजन या अभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होता है। दशाश्वमेध में त्रिपुरा भैरवी के पास रुद्रेश्वर शिवलिंग का भी ऐसा महात्म्य शास्त्रों में बताया गया है। आर्द्रा नक्षत्र एवं चतुर्दशी तिथि का संयोग होने पर रुद्रेश्वर शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है। काशी खंड के अध्याय 97 के अनुसार भगवान शिव जब मां पार्वती को काशी के महात्म्य का वर्णन कर रहे थे। तो उन्होंने रुद्रेश्वर शिवलिंग की भी चर्चा किया था। मान्यता है कि यदि कोई भक्त रुद्रेश्वर शिवलिंग की पूजा करता है तो उसे एक करोड़ रुद्र देवों की पूजा के बराबर पुण्य फल प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...