रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। जिला अस्पताल की ओपीडी में कंप्यूटरों का उपयोग शुरू हो गया है, जिससे मरीजों का डेटा सुरक्षित रखने और पर्ची की प्रक्रिया ऑनलाइन करने में मदद मिल रही है। इन कंप्यूटरों की मदद से डॉक्टर पर्चा देखकर परामर्श दे सकते हैं, और दवाइयां व जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन डिस्पेंसरी व पैथोलॉजी तक पहुंचाई जा रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है। ओपीडी के पांच कमरों में कंप्यूटर लग चुके हैं। सोमवार को आर्थोपेडिक विभाग के कमरा नंबर 25 में ऑनलाइन ओपीडी की शुरूआत हो गई। यहां पर आर्थोपेडिक सर्जन कंप्यूटर पर मरीज का पर्चा देखने के बाद परामर्श देते नजर आए। उन्होंने मरीज को दवा भी कंप्यूटर के माध्यम से लिखकर दीं। इससे पहले ओपीडी में कमरा नंबर तीन, छह, 11 और 12 को कंप्यूटराइज्ड किया जा चुका है। यहां चिकित्सक कंप्यूटर के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.