कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में आर्थिक हालात से बुरी तरह टूट चुके सिलाई कारीगर ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह कमरे से गायब देख परिवारीजनों ने उनकी तलाश की। फिर ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर लाश पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सचेंडी के नक्टू गांव निवासी 75 वर्षीय छिद्दन सक्सेना खेती-किसानी के साथ सिलाई का काम करते थे। परिवार में पत्नी रामबेटी, शादीशुदा छह बेटियां व बेटा शिव है। शिवा ने बताया कि गुरुवार रात पिता खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह बिस्तर खाली देख एक बार ख्याल आया कि खेत गए होंगे। समय बीतने पर तलाश के दौरान ग्रामीणों ने भाऊपुर-सुरार के बीच रेलवे लाइन पर पिता के शव पड़े होने की जानकारी दी। बेटे शिव के अनुसार सभी बहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.